चंडीगढ़ | पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के तीन महीने पूरे होने जा रहे है। सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार में अभी भी 8 मंत्रियों के पद खाली हैं। ऐसे में अगले महीने पंजाब में कैबिनेट का विस्तार होने जा रहे है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि नए मंत्रियों में महिला और सेकेंड टर्म वाले विधायक को मौका मिल सकता है। हालांकि अभी मंत्रिमंडल को पूरा नहीं भरा जाएगा। फिलहाल 4 से 5 मंत्री ही शामिल किए जाएंगे।
पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान के बाद 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसके बाद सरकार में एक सीएम और 10 मंत्री थे। 8 मंत्रीपद खाली थे। हालांकि हाल ही में सीएम मान ने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद 8 मंत्रीपद खाली हो चुके हैं। सीएम भगवंत मान के पास इस वक्त 28 विभाग हैं। नए मंत्रियों को विभाग की अलॉटमेंट के वक्त उन्होंने 27 विभाग अपने पास रखे थे। फिर हेल्थ मिनिस्टर को बर्खास्त किया तो हेल्थ विभाग भी अपने पास रख लिया।