मोगा | मोगा के जीटी रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया, इससे पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह और सर्वजीत कौर के रूप में हुई है। दोनों की शनिवार 30 अप्रैल को शादी की पहली वर्षगांठ थी और महिला 9 महीने की गर्भवती थी।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान मोगा के जीटी रोड पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।