लुधियाना | लुधियाना जिले में तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ 2 साल तक शारीरिक संबंध बना,ए जब महिला गर्भवती हुई तो उस पर बच्चा गिराने का दवाब बनाया, जब महिला ने मना किया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान लुधियाना के अजीत नगर के रहने वाले अरुण बहल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2016 को उसका तलाक हो गया था। इस दौरान उसकी जान पहचान अजीत नगर के रहने वाले अरुण से हुई।
आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाया और करीब 2 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब महिला गर्भवती हुई पर आरोपी युवक ने महिला पर बच्चे गिराने का दबाव बनाया लेकिन जब महिला ने बच्चा गिराने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।