लुधियाना | लुधियाना के कंगनवाल इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कुछ ही देर बाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में कंगनवाल एरिया के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अपने घर की छत पर सो रहे थे।
इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 32 वर्षीय व्यक्ति उनके घर में घुसा और सो रहे उनकी 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने ऐमिरका कुमार के खिलाफ थाना साहनेवाल में केस दर्ज करके कुछ ही समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।