लुधियाना(PMN): शहर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी अनुसार आज लुधियाना जिले में 131 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 2 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं और मृतका में एक महिला जिसकी उम्र 80 साल है, जालंधर की रहने वाली है और दूसरी मृतक महिला जिसकी उम्र 73 साल की है और पटियाला की रहने वाली बताई जा रही है। इन दोनों की आज कोरोना से एस.पी.एस. अस्पताल में मौत हो गई।