जालंधर (पवन)- पी सी एम एस. डी. कॉलेजिएट सी. सेकेंडरी. गर्ल्स स्कूल, जालंधर में धीयां दी लोहड़ी के त्यौहार के उपलक्ष्य में पर परागत पंजाबी पहरावा, लोकनाच एंव वीडियोग्राफी की ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में ग्यारवीं और बारवीं की सभी स्ट्री स की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में पर परागत पंजाबी पहरावा प्रतियोगिता में कुमारी अदिति एंव तानिया प्रथम स्थान पर रही। कुमारी निकिता एंव कुमारी डॉली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुमारी मुस्कान एंव वंशिका तृतीय स्थान पर रही। कुमारी युक्ता एंव गुरलीन को सांत्वना पुरस्कार मिला। लोकनाच प्रतियोगिता में कुमारी गौरांगी एंव कुमारी युक्ता ने प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया। कुमारी जिया एंव कुमारी हिमांशी ने द्वितीय एंव कुमारी संगन्ध तृतीय स्थान पर रही। वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में कुमारी मितांशी शर्मा प्रथम स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने विजेताओं को मुबारकबाद दी एंव कहा की छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूल के प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा एंव डांस विभाग के मुखी डॉ. सुगन्धि को भी इस आयोजन के लिए बधाई दी।