संदीप कपूर पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में से थे। कपूर ने एबीवीपी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद आरएसएस और फिर भाजपा के सक्रिय नेता रहे। भाजपा के लिए अच्छा काम किया तो पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया था।
पंजाब के लुधियाना में भाजपा लीगल सेल के प्रदेश को-कन्वीनर संदीप कपूर की मंगलवार को मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक संदीप कपूर को 10 दिन से बुखार था। जांच में पता लगा कि उनके चेस्ट में इंफेक्श्न भी था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें स्वाइन फ्लू से ग्रसित बताया था। हालांकि बाद में रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी लेकिन मंगलवार को संदीप की मौत हो गई। फिलहाल स्वाइन फ्लू से जिले में पहली मौत बताई जा रही है।
बुधवार को संदीप कपूर का अंतिम संस्कार सिविल लाइंस श्मशान घाट में किया गया। संदीप कपूर पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में से थे। कपूर ने एबीवीपी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद आरएसएस और फिर भाजपा के सक्रिय नेता रहे। भाजपा के लिए अच्छा काम किया तो पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया।