कपूरथला (PMN) : प्लास्टिक आज संपूर्ण विश्व के लिए बड़ी समस्या बन गई है।यह वातावरण के साथ-साथ जनजीवन के लिए भी हानिकारक है।इसको जलाकर नष्ट करना भी प्रदूषण को बढ़ावा देना है।जलाने से उत्पन्न जहरीली गैसें वायु को प्रदूषित कर रही हैं।इससे निदान के प्रयास की एक अनूठी मुहिम लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन ने शुरू की।बोतलों में प्लास्टिक बंद कर उसमें पौधों के बेल लगाना और खिलौने बनाने में काम ला रही है।लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन की पल्स्टिक मुक्त कपूरथला मुहीम के दौरान शहर की सामाजिक,धार्मिक, राजनितिक संस्थाओ के प्रतिन्धिओ से सम्पर्क कर उन्हने वातावरण के लिए घातक प्लास्टिक रूपी राक्षस के खात्मे के लिए सहयोग माँगा जा रहा है।इस अभियान लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़,प्रदेश उपाध्क्षय तरुण कटारिया,अधक्ष्य दिव्यांशु भोला,जिला अधक्ष्य रणवीर पूरी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं लोकसभा विस्तारक मनु धीर से मिले और उनसे पल्स्टिक मुक्त कपूरथला मुहीम में सहयोग मांगा।मनु धीर ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट में दूध के पैकेट का बड़ा हिस्सा होता है।रोजाना कई लाख दूध के पैकेट प्लास्टिक वेस्ट में तब्दील हो रहे हैं।इसका समाधान बेहद जरूरी है।मनु धीर ने संस्था को अपने सुझाव दिए और प्रमुख समस्या दूध के पैकेट को बताया।मनु धीर ने कहा कि हर रोज लाखों दूध के पैकेट वेस्ट बनते हैं।इसलिए प्लास्टिक की थैली के बजाय कांच की बोतल में दूध बेचना या फिर दिल्ली की तर्ज पर दूध को मशीन से बेचने के आदेश जारी करने चाहिए। दिव्यांशु भोला ने इकोब्रिक्स को पॉलीथिन हटाओ मुहिम को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत आधार मानते हैं।घरों में मिनिरल वॉटर,कोल्ड ड्रिक्स व अन्य दैनिक उपयोग में बेकार खाली बोतलें में पॉलीथिन को बंद कर तैयार की जाती है।जिसको कई रंग देकर हम घरों में सजावट के उपयोग में भी ला सकते हैं।दिव्यांशु भोला घर-घर जाकर गृहणियों व बच्चों के साथ चौपाल लगाकर प्लास्टिक के उपयोग सिखा रहे हैं।साथ ही जलाकर नष्ट करने से होने वाले जीवन व वातावरण के नुकसानों के प्रति सचेत करने की मुहिम निरंतर जारी है।कई घरों में इस अभियान को स्थान मिल चुका है।बच्चे बढ़ चढ़कर उनका साथ दे रहे हैं। सुबह शाम अपने होमवर्क के बाद वह पॉलीथिन एकत्रित कर इकोब्रिक्स तैयार कर रहे हैं।कई बच्चों ने घर-घर प्लास्टिक के कचरे को बोतलों में भरना शुरू कर दिया है।इनका ईको ब्रिक्स के रूप में प्रयोग करके घर की दीवारों में इस्तेमाल किया जाएगा।