कपूरथला (PMN): भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश सेवा के किए जा रहे कार्यो को रखते हुए सोमवार को भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर एडवोकेट सुशिल कपूर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस कर्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश सह संयोजक यगदत येरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान एडवोकेट सुशिल कपूर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।धर्मपाल महाजन ने कहा कि भाजपा शासन में सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर देश का विकास हो रहा है। हर कोई भाजपा से जुड़ना चाह रहा है।सरकार आवास,शौचालय,बिजली,सड़क,पानी हर घर-घर तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हर छोटी-बड़ी बस्तियों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। धर्मपाल महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की रसोई को धुंआमुक्त करने का काम किया तो किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया। लोगों को पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया।इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव जगदीश शर्मा,जिला उपाध्क्षय अशोक माहला,भजपा लीगल सेल के जिला कन्वीनर एडवोकेट नितिन शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अधक्ष्य एडवोकेट पियूष मनचंदा,भाजपा मंडल के महासचिव अश्वनी तुल्ली आदि उपस्थित थे।