जालंधर (PMN): एक तरफ तो पजाब में रात 10 बजे के बाद पूरी तरह से कर्फयू के आदेश हैं लेकिन कुछ लोग हैं कि वह देर रात तक न केवल सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं बल्कि सरकार के आदेशों को ठेंगा भी दिखा रहे हैं। ऐसे ही 5 लोगों पर जालंधर पुलिस ने बड़ा कार्रवाई की है।
जालंधर के माडल टाऊन पुलिस ज़ोन के तहत आते इनकम टैक्स कॉलोनी रोड पर स्थित बब्बी बार एंड लॉज में पुलिस ने रेड की है। रेड करके पुलिस ने चार रईसजादों को दबोचा है।
वैसे तो बार रात 9 बजे तक खोले जाने का आदेश है लेकिन उक्त बार में सरेआम लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी।
बार मालिक अमरदीप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उस पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है। मालिक समेत 5 लोगों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उक्त बार से 6 हुक्के समेत नशीली वस्तुएं भी बरामद की हैं।
सैक्शन 21 ए, 188, 51 आपदा मैनेजमेंट एक्ट के तहत उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसीपी माडल टाऊन हरिंदर सिंह ने कहा है कि ऐसे औऱ लोगों पर भी कारवाई की जाएगी।
एक हफ्ते में दूसरा हुक्का बार पकड़ा
इससे पहले वीरवार को ही जालंधर के मोनिका टावर में गैर कानूनी तरीके से चल रहे हुक्का बार पर वीरवार देर रात पुलिस रेड की थी। पुलिस ने बार के मालिक गौरव ढल्ल को गिरफ्तार किया था। बार से पुलिस ने हुक्का के साथ-साथ ई-सिगरेट व तंबाकू पदार्थ बरामद किए थे।
यह हुक्का बार काफी समय से चल रहा था। गुरु नगर के रहने वाले गौरव ढल्ल के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है।