जालंधर (PMN) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का 125वां जन्मदिवस अजित सैनी गोवेर्मेंट जूनियर मॉडल स्मार्ट स्कूल, जालंधर में मनाया गया जिसकी प्रधानता डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री अरुण सैनी, जालंधर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सैनी एंव स्कूल के प्राचार्य श्रीमती मनिंदर कौर ने की। इस उपलक्ष्य पर छात्राओं को वक्ताओं द्वारा नेता जी के जीवन, उनकी तरफ से देश के लिए दी गई कुर्बानियों से अवगत करवाया एंव बताया कि नेता जी ने ही देश को जय हिन्द का नारा दिया। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न स्कूलों से आए होनहार विद्यार्थियों को नेताजी मैडल दिया गया। एस. ड्डी. कॉलेज, जालंधर की ऍन. सी. सी. छात्राओं को भी पढाई एंव विभिन्न ऍन.सी.सी में उनकी उपलब्धियों के लिए नेताजी मैडल से सम्मानित किया गया। यह मैडल प्राप्त करने वालों में अंडर अफसर खुशबू, अंडर अफसर मोबिन, आशु, कैडेट बलविंदर एंव कैडेट निशा शामिल थे। इस समारों में श्री एस. के. कपूर, एच. एस. कालरा, स. सतबीर सिंह भी उपस्तिथ हुए। प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने सम्मान प्राप्त करने वाली छात्राओं को तथा लेफ्टिनेंट प्रिय महाजन को मुबारकबाद दी।