जालंधर | जालंधर जिले के करतारपुर में कलयुगी बेटे ने पैसे न देने पर अपने पिता की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटों के खिलाफ केस दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जयराम शर्मा निवासी वार्ड नंबर 2 सुक्खा नगर, जिला सुपौल बिहार के रूप में हुई है। वही, आरोपियों की पहचान ललतू और राजेश के रूप में हुई है। दोनों कुछ समय पहले बिहार से अपने पिता को मिलने के लिए जालंधर आए थे।
पुलिस को दिए बयान में जगीर सिंह ने जयराम उनके पास 20 साल से खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। कुछ समय से उसके दोनों बेटे लल्तू व राजेश उससे मिलने आए हुए थे। सुबह जब वह हवेली (पशु रखने वाली जगह) गया और जयराम को आवाज लगाई तो आगे से कोई जवाब नहीं आया। हवेली के कमरे में जाकर देखा तो जयराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला और दोनों बेटे व सामान गायब था। पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।