जालंधर | जालंधर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। वीरवार को जालंधर शहर को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
गौर हो कि जालंधर के सीपी गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद मंगलवार को रिटायर हो गए थे। गुरप्रीत सिंह तूर पिछले 3 महीने से जालंधर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल रहे थे। आईपीएस गुरप्रीत सिंह तूर किताबें लिखने का भी शौक रखते हैं और अब तक उनकी चार किताबें भी रिलीज हो चुकी हैं।