Himachal mountain view from Jalandhar
Punjab Media News: जालंधर में कर्फ्यू और देशभर में लॉकडाउन के बीच शहर के लोगों को एक शानदार नजारा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मौसम साफ होने पर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे।
बड़ी संख्या में छतों पर एकत्र होकर लोग इन्हें निहारते हुए जनर आए। बता दें कि पंजाब में पिछले कई दिनों से चल रहे कर्फ्यू के कारण शहर का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया है।
ऐसे में शहर के बाहरी इलाकों से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे हैं। शुक्रवार सुबह जब गदईपुर के बाहरी हिस्से से ये सभी पहाड़ साफ दिखने लगे। पूरे गदईपुर में लोग घरों की छत पर चढ़ कर पहाड़ देखते मिले। प्रदूषण के कारण लोगों को कभी पता नहीं चला कि शहर से हिमाचल के पहाड़ देखे जा सकते हैं।