जालंधर (गिरीश कुमार) : दिलबाग नगर में एक घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। उन्होंने घर में स्पोर्ट्स का सामान रखा हुआ था जो कि सारा जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार राधे-राधे स्पोर्ट्स फैक्ट्री का दिलबाग नगर मैं स्थिति एक घर में स्पोर्ट्स का सामान का गोदाम था। जहां आग लग गई। जानकारी देते हुए फैक्ट्री के मालिक पुरी ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस वजह से उन्होंने इस गोदाम में अपना सामान शिफ्ट किया था। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।