- चन्नी और बाजवा अपने-अपने स्टैंड पर कायम सुनील जाखड़ काे सुलह कराने की जिम्मेदारी
- आप नेता हरपाल बोले, मंत्री से हमारे नेताओं की कोई बात नहीं हुई
पंजाब मीडिया न्यूज़
May 16, 2020, 08:49 AM IST
चंडीगढ़. ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के बीच पनप रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों अपने-अपने स्टैंड पर कायम हैं। इससे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खफा हैं, क्याेंकि दोनों नेताओं का विवाद जनतक होने व विपक्ष को मुद्दा मिलने से पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ा है।
सूत्रों के अनुसार अब सीएम ने प्रदेश पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ से कहा है कि वे दोनों से मिलकर बात करें और जल्द मसले काे हल करवाएं ताकि मंत्री आपसी लड़ाई छाेड़कर जनता की भलाई के बारे में सोच सकें और सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। अब सुनील जाखड़ जल्द दोनों से मीटिंग कर इस मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे। सुनील जाखड़ ने मामले काे लेकर बताया कि आपस में मनमुटाव हाे जाता है। दाेनाें काे साथ बिठाकर दाेनाें की बातें सुनी जाएंगी और मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।
कांग्रेस राज में दलितों का शोषण बढ़ा
आप नेताओं से मंत्री की कोई बात नहीं हुई है। यह सही है कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से राज्य में दलितों का शोषण व अत्याचार बढ़ गया है। उनकी बात सही ढंग से नहीं सुनी जा रही है। अब मंत्री के इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद यह कहना गलत नहीं है। यह 2 मंत्रियों और कांग्रेस का आपसी मामला है। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। उन्हें अपने स्तर पर यह मामला सुलझाना चाहिए।-हरपाल सिंह चीमा, आप नेता
शिअद की राह पर कांग्रेस…
कांग्रेस अपने ही दलित मंत्रियों का अपमान करने में जुटी हुई है। पहले अकाली-भाजपा सरकार ने 10 तक दलित के कल्याण के लिए योजनाअों को दरकिनार कर उनका शोषण किया गया। अब कैप्टन सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। जो सरासर गलत है।-जसवीर सिंह गढ़ी, बसपा
असल विवाद शराब कारोबार
अकाली दल दलितों के शोषण के विरुद्ध है और उनके हक के लिए हमेशा लड़ता रहा है। हमारे नेताओं के साथ चन्नी की कोई बात नहीं हुई है। यह उनका अपना मामला है। असल में चन्नी-बाजवा समेत अन्य मंत्रियों का विवाद शराब का कारोबार है। –दलतीज चीमा, शिअद