जालंधर (पवन कुमार) : पंजाब भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अजय जोशी अवैध शराब की तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। उन्हें पुलिस थाना कैंट के तहत पड़ते परागपुर पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने अवैध शराब के साथ पकड़ा है। अवैध शराब के साथ पकड़े जाने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी पूष्टी भाजपा के मीडिया सेल ने बकायदा सूचना जारी करते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा जालंधर के प्रभारी सुभाष शर्मा ने भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के प्रदेश अध्यक्ष अजय जोशी को आज एक अपराधिक मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज होने पर पार्टी की हर तरह की जिम्मेवारी से पदमुक्त कर दिया है ताकि पुलिस बिना किसी दबाव के अपना जांच निष्पक्ष होकर कर सके। भाजपा नेता और ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अजय जोशी अवैध शराब की सप्लाई और बिक्री में पुलिस के हत्थे चढ़ा है। अजय जोशी के पकड़े जाने के बाद भाजपा ने आनन-फानन में प्रेस नोट जारी कर उन्हें पार्टी से कार्यमुक्त करने की बात की है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के जमशेर रोड पर स्थित परागपुर पुलिस चौकी में भाजपा नेता अजय जोशी को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इसके पास से अवैध शराब की पेटी बरामद हुई है। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि परागपुर रोड पर पुलिस की ओर से रोड पर नाकाबंदी की गई थी और वही एक गाड़ी को नाके पर रोका गया और जिसकी डिक्की से करीब 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।