जालंधर (गिरीश कुमार) : भार्गव कैंप मे शनिवार की सुबह को एक युवक ने खुद को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। आग लगने के कारण उसका सारा शरीर जल चुका है जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आग लगाने वाले का नाम राजेश कुमार है जो कि नशा का आदी था और इसी नशे की आड ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसे खुद को आग के हवाले करना पड़ा। डाक्टरों के अनुसार राजेश 85 प्रतिशत जल गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।