जालंधर (ब्यूरो): अवैध कालोनियों से घिरे जालंधर में एक और अवैध कालोनी काटे जाने का मामला सामने आया है। यह कालोनी लम्मा पिंड और पठानकोट बाइपास के पास काटी गई है। इस कालोनी को काटे जाने में एक रोचक मामला सामने आया है। मामला यह है कि इस कालोनी को जिस नाम से पहले काटा गया था और जब इस कालोनी के प्लाट बिक गए तो इस कालोनी का नाम ही बदल दिया गया है। कालोनाइजर ने यहां छोटे और बड़े प्लाट काट दिए हैं।
यह कालोनी सैलानी माता मंदिर रोड पर काटी गई है। बताया जाता है कि कालोनी को वैध साबित करने के लिए नाम बदला गया।
जब प्लाट बिकने लग पड़े तो कालोनी का नाम बदल दिया गया। कालोनी का ताजा नाम शहीद ऊधम सिंह नगर है जबकि पहले शायद इसका नाम हरदीप नगर था। कालोनी में अधिकतर प्लाट बिक चुके हैं और कालोनाइजर ने खुद प्लाटों पर खुद ही मकान बनाकर बेचे हैं। अधिकतर घरों का नक्शा तक कालोनाइजर ने नहीं बनवाया और लोगों को धोखे में रखते हुए सरकार को भी चूना लगाया। आने वाले दिनों में हम इस कालोनी को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे जोकि प्लाटों की रजिस्ट्रियों व इस अवैध कालोनी को लेकर होगा।