जालंधर(ब्यूरो): क्या मागो परिवार के अहम सदस्य गौरव मागो का कद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बड़ा हो गया है। यह हम नहीं कह रहे यह वो सवाल है जोकि जालंधर में लगे फ्लैक्स बोर्डों को देखने के बाद कई लोगों के मन में उठा है। दरअसल गौरव मागो को पंजाब प्रदेश व्यापार सैल का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर धन्यवाद के लिए मागो परिवार की तरफ से धन्यवाद व्यक्त करने के लिए यह फ्लैक्स लगाए गए हैं। इनमें गौरव मागो, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, विधायक बावा हैनरी समेत कई कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। इन तस्वीरों को लगाने का क्रम गौर से देखें तो नजर आता है कि गौरव मागो की तस्वीर सबसे ऊपर लगाई गई है जबकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी की नीचे लगाई है।
सवाल उठाने वाले लोगों का कहना है कि सबसे ऊपर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीर, उसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी लगनी चाहिए थी लेकिन लगता है कि फ्लैक्स लगाने वालों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। हो सकता है कि यह मानवीय भूल हो लेकिन ऐसी मानवीय भूलों से हमें बचना चाहिए क्योंकि ऐसी मानवीय भूलें नेताओं को सच्चाई सबके सामने लाती हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में कुछ ऐसे फ्लैक्स बोर्ड लगे हैं जिनमें तस्वीरें उनके राजनीतिक कद के क्रमानुसार सही लगी हैं। अगर गौरव मागो अपना पक्ष रखना चाहें तो उनका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे, हमने उनसे संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। गौरव मागो पहले भाजपा में थे।