चंडीगढ़ (PMN): चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ में पटाखे फोडऩे पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा यूटी प्रशासन ने छठ पूजा पर्व को मनाने की मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके लिए भी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई हैं। त्योहार को मनाते समय कोरोना संबंधी हिदायतों का सख्ती से पालन करना होगा। जैसे मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी इन सभी बातों का खास ध्यान रखना होगा।
जानकारी के अनुसार एडवाइजर मनोज कुमार परीदा ने यह आदेश जारी किए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि छठ पूजा के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करवाने की जिम्मेदारी ऑर्गेनाइजर की होगी। जो भी धार्मिक संगठन यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे वह कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का भी पालन करवाएंगे।