जलालाबाद | पंजाब के जलालाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैछ। यहां दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गई हरियाणा पुलिस पर आरोपी के घर वालों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ दी। इसके अलावा बाकी पुलिस वालों के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान आरोपी भागने में कामयाब हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सदर की पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के महिला थाना हिसार की इंचार्ज इंस्पेक्टर सरोज ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी गांव चक्क बजीदा के रहने वाले सोनू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी के साथ आरोपी के घर रेड की थी,, लेकिन इस दौरान आरोपी के घर वालों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।