टांडा(PMN): बीती देर शाम उड़मुड़ के श्री महादेव मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं की बैठक दौरान एक व्यक्ति ने मंदिर में दाखिल हो कर आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंडासी के साथ जानलेवा हमला कर दिया। जिससे भाजपा मंडल टांडा का महासचिव के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
टांडा पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता करन पासी पुत्र हरीश चंद्र निवासी उड़मुड़ के ब्यान के आधार पर हमला करने वाले व्यक्ति संजीव कुमार पुत्र अवतार सिंह निवासी वार्ड 9 उड़मुड़ एवं 5 अन्यों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। करन पासी ने बताया कि महादेव मंदिर के लक्ष्मी नारायण मंदिर हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। तभी उक्त आरोपी संजीव अपने 4 -5 अज्ञात साथियों सहित नशे की हालत में मंदिर में दाखिल हो गया। उसने हमारे साथियों रूबल, रणजीत तथा जोली का नाम लेते हुए गंडासी से रणजीत सिंह पर जानलेवा हमला कर के उसके सिर पर हमला कर दिया तथा अन्य संघ कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कोशिश की। पासी ने आरोप लगाया कि आरोपी नशे की हालत में बूट पहन कर मंदिर में दाखिल हुए थे। ज़ख्मी हालत में रणजीत सिंह निवासी अहियापुर को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।