रूपनगर | आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में फंसी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा आज रूपनगर थाना सदर में एसआईटी के समक्ष पेश होंगी। उनके थाने में पेश होने से पहले कांग्रेस ने प्रदेशभर में शक्ति प्रदर्शन किया है और धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पंजाब काग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।
इस धरने प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले राजा वडिंग ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाल कर भी अलका लांबा के साथ आने के संकेत दिए थे।
बता दें कि पंजाब पुलिस ने कवि और सामाजिक कार्यकर्ता कुमार विश्वास के ऊपर पर्चा दर्ज किया था। बाद में इस मामले में अलका लांबा को भी नामजद किया था। पंजाब पुलिस दिल्ली और गाजियाबाद जाकर दोनों नेताओं के घर पर नोटिस भी चिपका चुकी है।