जालंधर (पंजाब मीडिया न्यूज): एक तरफ जहां नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा वहीं पुडा की जमीन पर भी कालोनाइजर नाजायज कालोनियां काटते जा रहे हैं। पंजाब मीडिया न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर और बुलंदपुर में अवैध कॉलोनियां काटी गई हैं। ये दोनों कॉलोनियां एक ही कॉलोनाइजर की हैं। इन कॉलोनियों के काफी प्लाट बिक भी चुके हैं और बाकी धीरे-धीरे बिकने को तैयार हैं। वैसे कुछ कोठियां भी बना ली गई हैं जिन्हें बना बनाकर बेचा जाना है। एक तो यह कॉलोनियां अवैध है वहीं पुडा से इनके लिए जरूरी दस्तावेज पारित नहीं करवाए गए। सूत्रों के अनुसार ये दोनों अवैध कॉलोनियां जिस कॉलोनाइजर की हैं वे इलाके में काफी रसूख रखता है और उसने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इन्हें बनाया है। सूत्रों की मानें अगर पुडा अधिकारी इन कॉलोनियां पर कार्रवाई करें तो पुडा की तरफ से अवैध कालोनियां काटने वालों को सख्त संदेश जा सकेगा।