जालंधर | आम आदमी पार्टी के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भगवंत मान ने पंजाब में वीआईपी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। भगवंत मान ने पंजाब में 184 वीआईपी लोगों की सिक्योरिटी में कटौती की है। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेसी और अकाली नेता शामिल है। सीएम ने केवल उन्हीं नेताओं को सिक्योरिटी दी हैं, जिनकी जान को कोई खतरा है।
इसके अलावा कई नेताओं और उनके फैमिली मेंबर के गनमैन भी वापस ले लिए हैं। मान सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत के बेटों व चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार की सुरक्षा से पुलिस कर्मियों को वापस बुला लिया गया है।
इस फैसले के बाद 198 सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस वाहन वापस ले लिया गया है। इस लिस्ट में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयबीर सिंह रंधावा का नाम भी शामिल है। उनके पास सबसे ज्यादा 6 कर्मचारियों की सुरक्षा थी। इसके अलावा एक गाड़ी भी थी।