चंडीगढ़ (PMN): कोरोना महामारी के मुश्किल समय के दौरान मरीज़ों को तुरंत एमरजैंसी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 24 बी.एल.एस. फोर्स ऐंबूलैंसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में ऐंबूलैंसों की कमी को पूरा करने के मद्देनजऱ कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 100 अन्य ऐंबूलैंसें खरीदने को मंजूरी दे दी है। फोर्स मोटरज़ से 61 और टाटा मोटरज़ से 20 ऐंबूलैंसों की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि पहले पड़ाव में ‘मैक इन पंजाब’ नीति को ध्यान में रखते हुये मैसजऱ् एस.एम.एल. आई.एस.यू.जैड.यू. लिमिटेड से 77 ऐंबूलैंसें खरीदी गई थी। जि़क्रयोग्य है कि अब सभी 22 जिलों में ए.एल.एस. ऐंबूलैंसें हैं जो जीवन रक्षक उपकरणों जैसे वैंटीलेटरों, डीफाइब्रलेटरज़, मल्टी -पैरा पेशेंट मॉनिटर, सक्शन मशीन, निबियूलाईजऱज़ आदि के साथ पूरी तरह लैस हैं। यह ऐंबूलैंसें महामारी से पीडि़त गंभीर मरीज़ों को समय पर ज़रूरी स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने के लिए मुख्य स्तम्भों में से एक साबित हो रही हैं।