जालंधर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती और बैसाखी के मौके पर जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि भेंट की और सभी को उनके दिखाए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में बड़ी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री बनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ बी आर अंबेडकर के नाम पर जालंधर में एक बड़ी यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने जालंधर को स्पोर्ट्स हब बनाने का भी ऐलान किया।
भगवंत मान ने जालंधर शहर की तारीफ करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर को तो वैसे ही बहुत प्यार हूं, क्योंकि एक बार घर वालों को बिना बताए दूरदर्शन पर गाना गाने आ गया था।