अमृतसर | पंजाब के अमृतसर जिले में एक घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला की अश्लील वीडियो में बना ली और वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद थाना भिंडी सैदा की इंस्पेक्टर स्नेह लता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान गांव निवासी रेशम सिंह, लाबा सिंह और अभितेज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, जालसाजी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है। जिसके चलते वह घर में अकेली रहती है। रेशम सिंह और लाबा सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। कुछ महीने पहले उसका पति पंजाब से बाहर था और आरोपित जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।