चंडीगढ़। सीमा शुल्क विभाग ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4.142 किलोग्राम सोना बरामद करते हुए दुबई की फ्लाइट से आने वाले दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। सोने की कीमत 2.14 करोड़ बताई जा रही है। कस्टम विभाग के मुताबिक दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दोनों यात्री शाम साढ़े चार बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट से उतरने के बाद ये पैसेंजर स्कैनर से गुजरने लगे तो उनपर शक हुआ।
दोनों की तलाशी ली तो एक पैसेंजर से 2.7 करोड़ के चार सोने के बिस्किट बरामद हुए। व,हीं दूसरे यात्री से 142 ग्राम की 5 गोल्ड चेन मिली है। दोनों से गोल्ड के बारे में डाक्यूमेंट्स मांगे गए लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था, जिसके बाद अधिकारियों ने सोने को जब्त कर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने सोने को सफेद रंग के तौलिए के अंदर छुपाया था। उसी विमान में एक अन्य यात्रियों की तलाशी ली ई तो अधिकारियों ने पांच सोने की चेन (142 ग्राम) बरामद हुई। इसे भी बैग में रखे कपड़ों में छुपा कर रखा गया था। इस पर अधिकारियों ने सोना को सीज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।