जालंधर (पवन कुमार)जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में कुछ दिन पहले बीएमडब्लयू की लूट करने वाले हर्षदीप सिंह (उर्फ हर्ष), राज करण सिंह (उर्फ बंटी) को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
वेब ख़बरिस्तान। जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में कुछ दिन पहले बीएमडब्लयू की लूट करने वाले हर्षदीप सिंह (उर्फ हर्ष), राज करण सिंह (उर्फ बंटी) को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी थाना नं. 6 से अधिकारियों ने की है। अधिकारियों ने इन आरोपियों से बीएमडब्लयू कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला है कि गाड़िया लूटने का काम नशों के लिए करते है। इनमें दो सगे भाई है और एक इनका चचेरा भाई जरकरण सिंह (उर्फ बल्लू) भी लूट की वारदातों में शामिल है।
हालांकि वह घायल है जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से आरोपी हर्षदीप का परिवार कैनेडा में रहता है। पकड़े गए दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले है। जबकि तीसरा आरोपी जगदेव कलां थाना चढेर का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी को भले ही 10 पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपियों की तालाश जारी थी। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करके सफलता हासिल की है।