जालंध(पवन कुमार)दहेज प्रताडऩा के आरोप में कनव अरोड़ा व उनकी मां अनीता अरोड़ा पर केस दर्ज किया गया है। न्यू जवाहर नगर निवासी पीडि़ता तुलिका पुत्री सुनील महेंद्रू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी शादी 6 साल पहले कनव अरोड़ा निवासी मॉडल कालोनी के साथ हुई थी, जिससे उसका एक बेटा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के समय उसके माता पिता द्वारा ससुराल वालों की दहेज की मांगे की जाने लगी। जिसके बाद पति और सास द्वारा उसे परेशान किया जाता व पैसों की मांग की जाती। कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी सास और पति के खिलाफ दहेज मांगने व बहु को प्रताडि़त करने पर केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के मुताबिस उससे दहेज में फाच्र्युनर भी मांगी गई।