जालंधर(पवन):- सुश्री गुरप्रीत कौर सपरा ने आज जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर का पदभार ग्रहणा किया। सुश्री कौर ने कहा कि वह लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी और विकास नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता देंगी।
आज यहां पद संभालने के बाद डिवीजनल कमिश्नर ने कहा कि लोगों को साफ-सुथरा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए हर संभव प्रयत्न किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तरक्की और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भारतीय प्रशासकीय सेवा की 2005 बैच की अधिकारी सुश्री सपरा ने कहा कि डिवीजन में प्रशासकीय कामकाज को और सुचारु बनाने के लिए एक पारदर्शी प्रणाली तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि वह समाज के गरीब और कमज़ोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार के कल्याणकारी प्रोग्रामों और नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और यह भी सुनिश्चित बनाएंगे कि क्षेत्र के लोगों को बड़े स्तर पर लाभ पहुंचाने के लिए एक प्रभावशाली और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाये।