नई दिल्ली (पीएमएन)-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस साल 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इनमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मशहूर दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत सात हस्तियों को पद्म विभूषम सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पूर्व नौकरशाह नृपेंद्र मिश्रा समेत 10 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल, चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक, केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र, तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।