नई दिल्ली (PMN)-पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली में शीतलहर तेज हो चुकी है। तड़के ही चारों तरफ धुंध (Fog) छा जाती है। नए साल के पहले दिन आज ही दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के सफदरजंग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में तापमान और गिर सकता है. 24 घंटे में तापमान में 4.2 डिग्री सेल्यिस तक गिरावट का अनुमान जताया गया है।
दिल्ली के ही एक अन्य इलाके पालम में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 24 घंटे में तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उत्तर भारत के इन राज्यों में घना कोहर दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।