मुंबई(PMN): महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक भरत भालके का शनिवार को पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। हाल ही में भरत भालके कोरोना पॉजिटिव पाए थे। उन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हुआ था। जिसके बाद उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी।
डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार रात बारह बजे इलाज के दौरान उनकी दुःखद मौत हो गई। NCP अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया था और भालके की स्थिति के संबंध में जानकारी ली थी। 60 वर्षीय भालके के निधन से एनसीपी को झटका लगा है और पार्टी में शोक की लहर है।