हिसार, 16 मई: Haryana Chief Minister’s program, lathicharge – हरियाणा के हिसार में कोविड अस्पताल के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन व बहिष्कार करने के लिए किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग व लाठीचार्ज किया।
पुलिस और किसानों के टकराव में कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हुए और बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में भी लिया गया है।
बाद में लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने हांसी-चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और बताया कि राकेश टिकैत भी हिसार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने हिसार में पुलिस महा निरीक्षक के कार्यालय पर पहुंचकर गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग की। हिसार: लुटेरों ने 11 लाख रुपए लूटकर व्यापारी को कार में जिंदा जलाया
आज सुबह से ही किसान रामायण टोल पर इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस बल बढ़ा दिए गए थे। मुख्यमंत्री का अस्पताल लोकार्पण का कार्यक्रम हिसार के इन्डस्ट्रियल एरिया में आयोजित किया गया था। इस क्षेत्र में पुलिस भारी संख्या में तैनात की गई थी।
किसानों को जैसे ही मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली वे हिसार के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे और पुलिस के बेरीकेड तोड़ दिए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी परंतु किसान नहीं रुके और टकराव में दोनों ओर से लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय मार्ग हिसार-दिल्ली व हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुरनाम सिंह चढूनी किसान नेता ने रामायण टोल पर घोषणा की कि आज पूरे राज्य में हाइवे पर यातायात रोकेंगे। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें छोड़ा जाए, किसानों के जिन वाहनों को तोड़ा गया है उन्हें सरकार ठीक कराए तथा लाठीचार्ज करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगें न मानी गई तो कल से थानों का घेराव किया जाएगा।
चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर किया गिरफ्तार