बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। BESCOM में ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस की 400 वैकेंसी है। इसमें 325 वैकेंसी ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 75 वैकेंसी डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नैट्स के पोर्टल http://portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर करना होगा।
नोटिस के अनुसार, BESCOM में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2022 है। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट bescom.karnataka.gov.in पर जाकर करना होगा।
योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को बीई या बीटेक किया होना चाहिए। जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए डिप्लोमा जरूरी है।
वैकेंसी डिटेल्स
ग्रेजुएशन अप्रेंटिस
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 143 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 116 |
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग | 36 |
इन्फॉर्मेशन साइंस एवं इंजीनियरिंग | 20 |
सिविल इंजीनियरिंग | 5 |
इंस्ट्रूमेंशन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग | 5 |
डिप्लोमा अप्रेंटिस
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 55 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 10 |
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग | 10 |
योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस
उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक किया होना चाहिए।
डिप्लोमा अप्रेंटिस
संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए।