केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली मिनी रत्न कंपनी वाटर एंड पॉवर कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड ने (WAPCOS Limited) 81 पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी में टीम लीडर, एनवायरमेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर वैकेंसी है। इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। उम्मीदवारों को अपना सीवी ईमेल आईडी wapcosray@gmail.com पर मेल करना है। सीवी भेजने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2022 है।
वैकेंसी डिटेल्स
टीम लीडर- 3
सीनियर क्यूसी इंजीनियर/थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनिटर-10
एनवायरमेंट इंजीनियर-3
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर-मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल-10
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर-सिविल-52
कंप्यूटर ऑपरेटर/जेएलई-3
योग्यता
टीम लीडर- सिविल इंजीनियरिंग में पीजी। वाटर सप्लाई स्कीम में काम करने का 15 साल से अधिक का अनुभव।
सीनियर क्यूसी इंजीनियर/थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनिटर-सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। कम से कम 10 साल का अनुभव।
एनवायरमेंट इंजीनियर-सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। पांच से 10 साल का अनुभव।
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर-मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। 5 साल का अनुभव।
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर- सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। कम से कम 5 साल का अनुभव।
कंप्यूटर ऑपरेटर/जेएलई-किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन। 1 साल का अनुभव।