दिल्ली : ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता 87 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद रविवार की रात उन्हें देश की राजधानी दिल्ली के एम्स में लाया गया. एम्स में मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है. मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. एम्स के डॉक्टर मनमोहन सिंह का उपचार कर रहे हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है. ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं