Fear of Corona: The report came positive, search started, got admitted in private hospital after hard work, now all quarantine
Punjab Media News: फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग में 21 अप्रैल को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वह अपने दिए गए पते पर नहीं मिली। तफतीश हुई तो पता चला कि महिला ने अपना पता गलत लिखवाया था। यह देख स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में पुलिस, सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें दौड़ाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद महिला एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाते हुए मिली। अब स्वास्थ्य विभाग ने महिला समेत उसके परिवार के 6 सदस्य और प्राइवेट अस्पताल के 25 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।
Corona Effect: वैक्सीन नहीं आया तो बन जायेगा और 2022 तक तो सोशल ?
https://punjabmedianews.com/world/corona-effect-novel-coronavirus-covid-19/
यूं सिलसिलेवार चला पूरा घटनाक्रम
बता दें कि 68 वर्षीय एक महिला सर्दी, खांसी, जु़खाम होने पर 18 अप्रैल को बल्लभगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। डॉक्टरों की सलाह पर वह 19 अप्रैल को बीके अस्पताल के कोरोना का सैंपल देने पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अपना लगत नाम-पता लिखवा दिया। मंगलवार को जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, दिए गए पते पर पहुंची।
पता चला वहां महिला नहीं मिली। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत महिला की तलाश में पुलिस और सीआईडी की मदद ली गई। कैली गांव के सरपंच को भी बुलाया गया। सभी उसकी तलाश में गड्ढा कॉलोनी पहुंचे। वहां पता चला कि वह बड़खल में रहने वाली है। कैली गांव में उसके बेटे का एक कमरे में वर्कशॉप चल रहा है।
वहां टीम पहुंची तो पता चला कि वह बल्लभगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। टीम अस्पताल में पहुंची तो वहां उसे क्वारैंटाइन किया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग ने उस महिला के परिवार से सभी 6 सदस्यों समेत अस्पताल के 25 कर्मचारियों को क्वारैंटाइन कर दिया है।
फरीदाबाद में मरीजों की संख्या पहुंची 43
महिला के पॉजिटिव मिलने पर फरीदाबाद में मरीजों की संख्या 43 हो गई है। हालांकि इनमें से 22 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 21 लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। साथ ही लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। रेड जोन घोषित सभी 13 क्षेत्रों में रोजाना सर्दी, खांसी, बुखार पीड़ितों का सर्वे कराया जा रहा है।
- RRR: आरआरआर ने हॉलीवुड में भी जमकर मचाई धूम, इस खास अवॉर्ड के लिए बेस्ट पिक्चर कैटिगरी में हुई नॉमिनेट
- Yogi Government 2.0 : जनता के बीच 100 दिन की उपलब्धियां लेकर जाएगी योगी सरकार, छह महीने के बताएंगे लक्ष्य
- WHO की रिपोर्ट में खुलासा : मंकीपॉक्स से नाइजीरिया में पहली मौत, दुनिया में अब तक मिले 3413 मामले
- रोमांचक मुकाबले में जीती टीम इंडिया:दूसरे टी-20 में आयरलैंड को 4 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीनस्वीप; हुड्डा का शतक
- कोरोना लापरवाही:सेहत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सिविल के 3 डॉक्टरों समेत 18 संक्रमित; मास्क जरूर लगाएं