Delhi: People gathered at Gurdwara late night amid lockdown, eight arrested
Sis Ganj Gurudwara दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देर रात गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोग, आठ गिरफ्तार
Punjab Media News: उत्तरी दिल्ली में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर गुरुद्वारे में एकत्र होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Sis Ganj Gurudwara: देर रात गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोग
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम शनिवार देर रात गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग देर रात करीब 2:15 बजे सीसगंज गुरुद्वारे में धार्मिक कार्य कर रहे हैं।
आज ही कर्फ्यू पास अप्लाई करें : All India Curfew Pass Apply Online
https://punjabmedianews.com/india/covid-19-curfew-pass-apply-now/
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखने के बाद लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, धारा 269 और धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और वे लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर धार्मिक स्थान पर इकट्ठे थे।