नई दिल्ली (मनप्रीत सिंह खालसा) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में पिछले चार दिनों से लागातार कोविड के मामलों में बढ़ौतरी के कारण प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो रहीं है और प्रति 10 मिनट में औसतन एक व्यक्ति की मृत्यु हो रही है। यह आंकड़े डरावने होने के साथ-साथ अरविन्द सरकार की पोल भी खोल रहे है कि कोविड-19 के 8 महीने के समय में दिल्ली सरकार कोरोना पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई और अरविन्द सरकार ने दिल्ली को तहस-नहस कर दिया है। आज दिल्ली में कोविड संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख के लगभग पहुँच गई है और साढे आठ हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन दिल्ली की बिगड़ती हालत की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे।
प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए चौ. अनिल कुमार ने कहा कि देश में प्रतिदिन हो रही पांच कोविड मरीजों की मृत्यु में से एक मृत्यु दिल्ली के मरीज की हो रही है। इतनी बड़ी तादात में हो रही मृत्यु के असली आंकड़ो को सरकार छिपा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके स्वास्थ्य मंत्री की असंवेदनशीलता इस बात से साफ जाहिर होती है कि प्रति लाख की आबादी पर कोविड संक्रमितों की राष्ट्रीय औसत से दिल्ली में 4 गुणा अधिक लोग कोविड संक्रमित हो रहे है। राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे संक्रमित शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अनुसार तीसरे कोरोना वेव दिसम्बर तक दिल्ली में प्रतिदिन 15000 कोरोना मामलने आने की संभावना है क्या अरविन्द सरकार ऐसी स्थिति से निपटने में सक्षम है। संवाददाता सम्मेलन में चौ. अनिल कुमार के साथ दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन भी मौजूद थी।