Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today
- मिजोरम ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, छत्तीसगढ़ के सीएम की अपील- कुछ महीने राज्यों की सीमाएं सील रहें
- सरकार ने कहा- संक्रमितों की रिकवरी रेट 34.06%, सिर्फ 2% मरीज आईसीयू में; डबलिंग रेट बढ़कर 12.9 दिन हुई
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा- हैदराबाद के 4 जोन को छोड़कर राज्य कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ
पंजाब मीडिया न्यूज़
May 16, 2020, 06:54 AM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 85 हजार 784 हो गई है। लॉकडाउन में नरमी के बाद हजारों मजदूर शहरों से पैदल या अन्य साधनों से अपने घर जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अभी भी प्रवासी मजदूर सड़कों, रेलवे की पटरियों और ट्रकों में देखे जा रहे हैं। अगर कोई मजदूर सड़क पर दिखाई पड़े तो उसे पास के शेल्टर में ले जाएं और उसे खाना-पानी दें। मंत्रालय ने कहा कि उन मजदूरों के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जो अपने घर जाना चाहते हैं।
मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। हालांकि, अभी पूरा मिजोरम ग्रीन जोन में है। बिहार ने भी केंद्र से अपील की है कि लॉकडाउन इस महीने के अंत तक बढ़ाया जाए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगले 2-3 महीने तक राज्यों की सीमाएं बंद रखी जाएं।
24 घंटे में 3700 से ज्यादा कोरोना मरीज बढ़े
शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1576, तमिलनाडु में 434, दिल्ली में 425, गुजरात में 340, राजस्थान में 213, मध्यप्रदेश में 169, उत्तरप्रदेश में 155, आंध्रप्रदेश में 102, प. बंगाल में 84, केरल में 16 समेत 3736 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दावा किया है कि हैदराबाद के 4 जोन को छोड़कर राज्य कोरोना से मुक्त हो चुका है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 81 हजार 970 संक्रमित हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 920 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
10 मई | 4311 |
14 मई | 3943 |
13 मई | 3725 |
04 मई | 3656 |
11 मई | 3610 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 29100 | 6564 | 1068 |
तमिलनाडु | 10108 | 2599 | 71 |
गुजरात | 9932 | 4035 | 606 |
दिल्ली | 8895 | 3518 | 123 |
राजस्थान | 4747 | 2729 | 125 |
मध्यप्रदेश | 4595 | 2283 | 239 |
उत्तरप्रदेश | 4057 | 2165 | 95 |
पश्चिम बंगाल | 2461 | 829 | 225 |
आंध्रप्रदेश | 2307 | 1252 | 48 |
पंजाब | 1932 | 305 | 32 |
तेलंगाना | 1454 | 959 | 34 |
कर्नाटक | 1056 | 480 | 36 |
बिहार | 1033 | 453 | 7 |
जम्मू-कश्मीर | 1013 | 513 | 11 |
हरियाणा | 854 | 464 | 13 |
ओडिशा | 672 | 166 | 3 |
केरल | 577 | 493 | 4 |
झारखंड | 211 | 97 | 3 |
चंडीगढ़ | 191 | 37 | 3 |
त्रिपुरा | 156 | 29 | 0 |
असम | 90 | 41 | 2 |
उत्तराखंड | 82 | 51 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 75 | 35 | 3 |
छत्तीसगढ़ | 60 | 56 | 0 |
लद्दाख | 43 | 24 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 33 | 33 | 0 |
पुडुचेरी | 16 | 9 | 0 |
गोवा | 15 | 7 | 0 |
मेघालय | 13 | 11 | 1 |
मणिपुर | 3 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 81 हजार 970 हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 919 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 मरीजों की मौत हुई है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4595: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 169 मामले सामने आए। इनमें इंदौर के 61, भोपाल के 26, बुरहानपुर के 27, उज्जैन के 10, जबलपुर के 11 और धार के 7 नए मरीज शामिल हैं। प्रदेश में 18 मई से लॉकडाउन फेज-4 शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह 31 मई तक जारी रह सकता है। इस दौरान बाजारों को ऑड और ईवन के फाॅर्मूले पर खोलने की तैयारी है। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेगा।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 29100: राज्य में शुक्रवार को 1576 कोरोना मरीज मिले। अकेले मुंबई में 933 नए मामले सामने आए। हॉट स्पॉट धारावी में 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यहां 53 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव जैसे हॉट स्पॉट इलाकों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में अब कोरोना से हर 2 दिनों में करीब 100 मौतें हो रही हैं।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4057: यहां पिछले 24 घंटे में 155 संक्रमित मिले। इनमें हापुड़ के 10, आगरा और मेरठ के 9-9, लखनऊ के 5 और गौतमबुद्धनगर के 4 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 2165 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इधर, लॉकडाउन के बीच संत शेाभन सरकार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 4200 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
- राजस्थान, संक्रमित- 4747: यहां शुक्रवार को 213 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें कोटा में 48, उदयपुर में 38, जोधुपर में 31, जयपुर में 23, पाली में 13, चित्तौड़गढ़ में 9, बीएसएफ कैम्प में 6, जालोर में 5, राजसमंद और सीकर में 3-3, अजमेर, जैसलमेर और चूरू में 2-2 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में 2729 मरीज ठीक हो चुके हैं।
- दिल्ली, संक्रमित- 8895: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 425 मामले सामने आए। उधर, दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को लॉकडाउन के स्वरूप पर 5 लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। इनमें मास्क पहनना अनिवार्य करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने पर जोर दिया गया है। लोगों ने सीमित क्षमता के साथ बसों और मेट्रो की आवाजाही शुरू करने और 25% या 50% मॉल खोलने का भी सुझाव दिया है।
- बिहार, संक्रमित- 1033: यहां शुक्रवार को 34 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खगड़िया और बेगुसराय में 5-5, मधुबनी में 2 और सीवान में एक मरीज मिला। बिहार में 3 मई के बाद दूसरे राज्यों से आने वालों में से 7500 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। इनमें 352 संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक दिल्ली से आए 114 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनके अलावा गुजरात से लौटे 97, महाराष्ट्र से लौटे 66, पश्चिम बंगाल से लौटे 22, हरियाणा से लौटे 17 और उत्तरप्रदेश से लौटे 13 लोग संक्रमित मिले।