Punjab media news : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ पहुंचकर CM पंजाब भगवंत मान से मुलाकात की। वह बीती 1 जून को सेक्टर-17 होटल ताज में ठहरे। यहां पार्टी नेताओं ने मुलाकात की। चंडीगढ़ AAP से पार्षद तरूणा मेहता के कांग्रेस में शामिल होने के बाद केजरीवाल पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे।
चर्चाएं हैं कि इसके बाद केजरीवाल और CM भगवंत मान के बीच पार्टी के कई विवादित मामलों समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही अगली रणनीति बारे भी विचार किया गया।
विवादित मुद्दों समेत अन्य विषयों पर चर्चा
CM पंजाब भगवंत मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क के यौन दुराचार मामले, पंजाब यूनिवर्सिटी संबंधी ग्रांट व यूनिवर्सिटी से हरियाणा के कॉलेजों को मान्यता समेत अन्य विषयों पर बातचीत की चर्चाएं हैं। हालांकि, दोनों बीते कई दिन से लगातार विभिन्न राज्यों के CM से मीटिंग कर भाजपा के ऑर्डिनेंस का विरोध कर राज्यसभा में बिल गिराने के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
यूनिवर्सिटी ग्रांट और हरियाणा की एंट्री पर चर्चा
पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित की अध्यक्षता में CM भगवंत मान और CM हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी संबंधी मामले पर 5 जून को दोबारा मीटिंग होनी है। इसमें यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली ग्रांट या हरियाणा के कॉलेजों की मान्यता की मांग पर निर्णय लिया जाना है।
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान के बीच इस विषय पर क्या सहमति बनी, यह 5 जून को स्पष्ट हो जाएगा। क्योंकि इसके बाद गवर्नर बीएल पुरोहित को बॉर्डर एरिया का दौरा करना है।