धर्मशाला (PMN); बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार आसिफ ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
ताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। यहां उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहा करती थी। आत्महत्या की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि आसिफ बसरा यूके की एक महिला के साथ लिव इन में रह रहे थे। दोनों ने मैक्लोडगंज में रेंट पर मकान लिया था। उनके आस-पास के लोगों का कहना है कि आसिफ गुरुवार दोपहर अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद जब वो घर लौटे तब उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आसिफ डिप्रेशन के शिकार थे। इस मामले में कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आसिफ बसरा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।