Punjab media news : जालंधर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की करमजीत कौर दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। तीसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार सुखविंदर सुखी हैं। बीजेपी चौथे स्थान पर है।
सुशील कुमार रिंकू को 40,000 वोटों की लीड
जालंधर संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने 40,000 वोटों की लीड बना ली है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर हैं।
10 : 43 : 34 AM
आप कार्यकर्ताओं ने शुरू किया भंगड़ा
जालंधर संसदीय उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। वह लगभग 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने अभी से जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी है।
10 : 31 : 51 AM
सुशील रिंकू 25000 वोटों से आगे
आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू अब 25000 वोटों से आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर हैं। उन्हें अभी तक 1,16,431 वोट मिले हैं।
10 : 27 : 00 AM
कांग्रेस के गढ़ में आप ने बनाई बढ़त
मतगणना शुरू होने से लेकर अब तक लगभग 3 घंटे होने वाले हैं और आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू लगातार अपनी बढ़त को बनाए हुए हैं। बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। सुशील कुमार रिंकू अब 23,120 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10 : 09 : 54 AM
मतगणना केंद्र पर शुरू हुई नारेबाजी
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू काफी आगे निकल गए हैं। उन्होंने करीब 16,000 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। आप नेताओं ने मतगणना केंद्रों के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी है। आप जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।