Punjab media news : जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए लुधियाना के मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चन्नकोइया पहुंच गया है। पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन पार्थिव शरीर से लिपट गए। वहीं शहीद को उनकी बेटी खुशदीप कौर ने सेल्यूट किया।
शहीद के बेटे 8 वर्षीय करनदीप सिंह ने कहा कि वह अपने पिता मनदीप सिंह की तरह ही फौज में भर्ती होना चाहता है। वह भी देश की सेवा करेगा। उसे गर्व है कि उसके पिता ने देश के लिए अपनी जान दी है। वहीं बेटी ने कहा कि कहा कि जब पिता के शहादत की खबर टीवी में मिली तो परिवार पूरा गमगीन हो गया। गांव के लोगों ने उन्हें हौसला दिया कि देश के लिए उसके पिता ने बलिदान दिया है। उसे पिता पर गर्व है।थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
शहीद जवान का थोड़ी देर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठे हुए हैं। गांव के लोग बताते हैं कि मनदीप बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे।
मनदीप सिंह शुरू से ही देश के प्रति सेवा भाव रखते थे। इस कारण वह फौज में भर्ती हुए। उन्होंने 16 वर्ष फौज में सेवा की। मनदीप की शादी हो चुकी है। उनका एक 8 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। मनदीप सिंह गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय रुप सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़े थे। मनदीप के परिवार में उनकी मां बलविंदर कौर, पत्नी जगदीप सिंह और बेटा व बेटी हैं।