मूसेवाला के घर अब कल जाएंगे सिद्धू:परिवार से दुख करेंगे जाहिर

Pawan Kumar

Punjab media news : रोडरेज केस में एक साल की सजा काट कर बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू अब सोमवार को सिद्धू मूसेवाला की हवेली गांव मूसा में अफसोस करने जाएंगे। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को याद किया था। सिद्धू ने कहा था कि पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर स्थिति के बारे में वह मूसा गांव जाकर ही बोलेंगे।

जेल से रिहा हुए सिद्धू आज पटियाला में ही अपना अधिक समय गुजारेंगे। वह काली माता मंदिर और दुख निवारण गुरुद्वारे में जाएंगे। पहले वह रविवार को ही सिद्धू मूसेवाला के घर जाना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से कार्यक्रम को रद्द करके सोमवार दोपहर 1 बजे का कर दिया गया है।

अब नवजोत सिंह सोमवार को मूसा गांव का रुख करेंगे। नवजोत सिंह का सिद्ध मूसेवाला से खास लगाव था। कांग्रेस में सिद्धू मूसेवाला को लाने वाले नवजोत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही थे। सिद्धू को चुनाव में टिकट भी उन्हीं के कहने पर मिला था, लेकिन नवजोत सिंह के जेल जाने के 9 दिन बाद ही सिद्धू मूसेवाला का गैंगस्टर्स ने कत्ल कर दिया था।

राहुल गांधी से मिलाया था सिद्धू मूसेवाला को

मूसेवाला को कांग्रेस जॉइन करवाने वाले नवजोत सिंह और राजा वड़िंग ही थे। सिद्धू उस समय पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान थे। सुबह चंडीगढ़ में जॉइनिंग के बाद नवजोत सिंह मूसेवाला को साथ लेकर राहुल गांधी से मिलाने भी ले गए थे।

जस्टिस फॉर मूसेवाला को मिलेगा बल

नवजोत सिंह सिद्धू के पिता बलकौर सिंह बीते साढ़े 10 महीनों से बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। सरकारों के खिलाफ मोर्चा भी खोला, लेकिन उनके कहे अनुसार अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब नवजोत सिंह के बाहर आने के बाद जस्टिस फॉर मूसेवाला कैंपेन को बल भी मिलेगा।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  पंजाब पुलिस ने एमपी से संचालित हो रहे हथियारों का किया भंडाफोड़
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment