भारत में कैद 22 पाकिस्तानी रिहा, अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटे अपने देश

Pawan Kumar

Punjab media news : भारत सरकार ने अपनी सजा पूरी कर चुके 22 पाकिस्तानी कैदियों को उनके देश वापस भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि उन सभी पाकिस्तानियों को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस भेजा गया है।

अधिकारियों ने ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर उन्हें सीमा की संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।

आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र किया गया जारी

अधिकारियों ने बताया कि यह सभी आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र मिलने के बाद पाकिस्तान वापस जा सके। दरअसल, दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ जारी किया गया था, क्योंकि गिरफ्तारी के समय उनमें से किसी के पास भी किसी तरह का यात्रा दस्तावेज नहीं था।

अलग-अलग जेल में बंद थे पाकिस्तानी मछुआरे

अधिकारियों ने बताया कि यह 22 पाकिस्तानी कैदी देश के अलग-अलग जेल में कैद थे। इनमें से नौ गुजरात की कच्छ जेल से, 10 अमृतसर केंद्रीय कारागार से और तीन अन्य जेलों से यहां लाए गए मछुआरे हैं, जिन्हें भारतीय नौसेना ने पकड़ा था।

पाकिस्तान ने रिहा किए थे 198 भारतीय

बीते सप्ताह, पाकिस्तान की ओर से 198 भारतीय मछुआरों को भी रिहा किया गया था। इन सभी को अटारी-वाघा बॉर्डर पर ही भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया था। दरअसल, यह सभी भारतीय मछुआरे पाकिस्तान के मालीर जेल में बंद थे।

हालांकि, इस दौरान 200 मछुआरों को रिहा किया जाना था, लेकिन बीमारी के कारण दो मछुआरों की मौत हो गई, जिस कारण 198 भारतीय मछुआरे अपने देश में वापसी कर पाए हैं। पाकिस्तानी बाकी कुछ मछुआरों को जून या जुलाई में रिहा करेगा।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करें
HTML tutorial
Girl in a jacket
यह खबर भी पढ़ें:  टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आशीष रॉय का किडनी फेल होने से हुआ निधन
Share This Article
Follow:
मैं पवन कुमार पंजाब मीडिया न्यूज़, चीफ एडिटर, (PunjabMediaNews.com) का संपादक हूं। यदि आपके पास कोई खबर है तो कृपया सबूत और फोटो के साथ हमसे संपर्क करें। मैं हमारी पंजाब समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करूंगा। धन्यवाद हमसे संपर्क करें: +91 79739 59927
Leave a comment